
श्री श्याम सुंदर महतो हेल्थ गैर सरकारी संगठन के अध्यक्ष है।
सामाजिक कार्य के लिए श्री श्याम सुंदर महतो ने अपना जीवन समर्पित कर दिया है।उन्हें इंडियन इकॉनॉमिक एंड रिसर्च एसोशियशन,नई दिल्ली की ओर से " राष्ट्रीय शिक्षा रत्न"(सवर्ण पदक) एवम लोकसेवा समिति,राँची की ओर से "झारखंड रत्न" से सम्मानित किया गया है| वे पश्चिम सिंहभूम जिला परिषद में वाइस चेयरमैन भी है। वे शिक्षा के क्षेत्र में B.Sc, डिप्लोमा की डिग्री लिए हुए हैं।
श्री श्याम सुंदर महतो जी एक महान दूरदर्शी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं और समाज के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिए हैं।
हेल्थ गैर सरकारी संगठन का गठन एक ऐसा स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए हुआ है, जहाँ समाज के हर आदमी स्वस्थ रहे,जिससे स्वस्थ विचार (भावना) की उत्पाती हो सके, ताकि सारंडा जंगल क्षेत्र जो एशिया महादेश का सबसे बड़ा मलेरिया क्षेत्र है। वहाँ के आदिवासी लोग झारफूँक में विश्वास करते हैं उन्हें उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सके और सही दिशा दिखाई जा सके,इन कारणों से रोगी अपना बहुमूल्य जीवन खो देते हैं साथ ही साथ डायन जैसे समाजीक कूप्रथा का ज्न्म हो जाता है, जिसके फलस्वरूप दो परिवारों के बीच मतभेद पैदा हो जाता है जो अक्सर जान लेवा साबित हो जाती है। हेल्थ गैर सरकारी संगठन का स्थापना इन सभी बुराइयों को मानव समाज से दूर करने के लिए की गई है।
श्री गौरी शंकर महतो एक आशावादी सामाजिक कार्यकर्ता है। वे शिक्षा के क्षेत्र में बी.ए,डी,एम.एल.टी. की डिग्री लिए हुए हैं।
वे अपने जीवन के बहुमूल्य समय ग़रीबों और असहाय लोगों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए नि: स्वार्थ भाव से समर्पित कर दिए हैं |
वे स्वास्थ्य क्षेत्र मे सेवा भाव से अथक कार्य कर रहे हैं, एवम् लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं |
उनका सोच है की कोई भी व्योक्ति खराब वित्तीय स्थिति होने के कारण अच्छे स्वास्थ्य सेवा से वंचित ना रहे |
श्री राजेन्द्र प्रसाद महतो एक साहसिक एवं कार्यशील सामाजिक कार्यकर्ता हैं | वे शिक्षा के क्षेत्र में एम. ए. ( राजनीति विज्ञान और कुरमाली ) तथा डी. एड. की डिग्री लिए हुए हैं । वे ग़रीबो और आम जनता के क्ल्याण कार्यो के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिए हैं |
वे हर ग़रीब और असहाय लोगों को अच्छे स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने मे विश्वास रखते हैं |
श्री मधुसूदन महतो
| कार्यकारिणी सदस्य
श्री मूची राम सिंह मुंडा | कार्यकारिणी सदस्य
श्रीमती यशोदा महतो | कार्यकारिणी सदस्य
श्री मनोज कुमार महतो | कार्यकारिणी सदस्य